गजब! शख्स के हाथ लगा 7 करोड़ का खजाना, चुपचाप किया पुलिस के हवाले, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान Published By : dailynews360: OMG (⏱ 10 Dec, 2021) अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाले एक शख्स के साथ हाल ही में ऐसा हुआ जिसको लेकर हर कोई हैरान है। यह शख्स समद्र के किनारे घूमने गया था उसी समय उसके हाथ 7 करोड़ रुपये का खजाना लग गया। लेकिन इसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि इस शख्स ने यह खजाना चुपचाप पुलिस के हवाले कर दिया।अगर आप सोच रहे होंगे कि 7 करोड़ का यह खजाना इस शख्स ने पुलिस के हवाले क्या किया तो इसमें में चौंकाने वाली बात है। क्योंकि यह खजाना ड्रग्स का बंडल था। इस शख्स ने जब यह खजाना पुलिस को सौंपा तो उसकी कहानी फ्लोरिडा पुलिस (Florida Police) ने लोगों के साथ शेयर की। पुलिस ने शख्स की ईमानदारी की तारीफ भी की।खबर है कि यह अमेरिकी शख्स फ्लोरिडा में समुद्र के किनारे घूमने गया था। इसी दौरान उसे पानी में कुछ तैरता हुआ दिखाई दिया। शख्स ने पास जाकर देखा तो कई पैकेट्स तैर रहे थे। इसके बाद शख्स ने सभी पैकेट को बटोरा और किनारे आ गया। किनारे आकर शख्स ने जब यह देखना चाहा कि पैकेट्स में क्या है तो उसने पाया कि पैकेट्स की सील अच्छी तरह से पैक थी। इसके बाद शख्स ने पैकेट्स तुरंत ले जाकर फ्लोरिडा पुलिस के हवाले कर दिया।जब पुलिस ने इन पैकेट्स को खोला तो सबके होश उड़ गए। समद्र में लावारिस मिले इन पैकेट्स में करीब 30 किलो कोकेन था। इसकी मार्केट वैल्यू 7 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इतना बड़ा खजाना देखकर पुलिस भी हैरान रह गई कि शख्स ने इतनी ईमादारी से वह सारा पैकेट पुलिस को दे दिया। यदि शख्स चाहता तो उसे अपने पास रखकर करोड़पति बन सकता था, लेकिन उसने पैकेट खोले बिना सीधे पुलिस के पास पहुंचा दिया। 🔗 See Details