भयंकर बीमारी के चलते 100 किलो के ऊपर पहुंच गया था इस लड़की का वजन, इस एक ट्रिक से घटाया 50 Kg Published By : NavBharat Times : Health (⏱ 10 Dec, 2021) ऐसा कहा जाता है कि मोटापा महज एक समस्या नहीं है। बल्कि यह कई समस्याओं का जन्मदाता है। मोटापे की वजह से कई शारीरिक और मानसिक समस्याएं पैदा हो सकती हैं। यही नहीं अधिक वजन के लोगों को अक्सर दूसरों से अपमानित होना पड़ता है और ताने भी सुनने पड़ते हैं। ऐसा ही कुछ हो रहा था 19 साल की स्वस्तिदा मोहांती के जीवन में। आमतौर पर वह लोगों की बातों को सुनती ही नहीं थी, जो उन्हें उनके वजन को लेकर टोका करते थे।लेकिन इसके कुछ समय बाद उन्हें डॉक्टर के जरिए पता चला कि वह डायबिटीज और पीसीओड की स्थिति से पीड़ित हैं। इसके बाद स्वस्तिदा को फिट रहने और शेप में रहने की अहमियत समझ में आई। अपनी इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए स्वस्तिदा ने मेहनत की और महज कुछ ही समय में 50 किलो वजन घटा लिया। आइए जानते हैं उन्होंने कैसे घटाया इतना वजन। नाम - स्वस्तिदा मोहांतीप्रोफेशन - स्टूडेंटउम्र - 19 साल लम्बाई 162 सेमीशहर - भुवनेश्वर अधिकतम वजन - 104 किलोग्राम वेट लॉस - 50 किलोग्राम वजन कम करने में समय - 14 महीने(फोटो साभार: TOI) 🔗 See Details