आयुर्वेद के अनुसार निकला हुआ पेट कैसे अंदर करें, क्या खाएं कितनी वर्जिश करें Published By : NavBharat Times : Health (⏱ 11 Dec, 2021) आज के समय में बढ़े हुए वजन से ज्यादा अगर लोग किसी चीज से परेशान हैं तो वह है उनका बैली या साइड्स पर जमा फैट। बैली फैट न केवल मोटे लोगों पर होता है। बल्कि यह आपको पतले लोगों की कमर पर भी देखने को मिल जाता है। आमतौर पर यह पुरुषों पर अधिक दिखाई देता है। लेकिन जब महिलाएं मेनोपॉज की स्थिति में आती हैं तो उनके शरीर पर बैली फैट बढ़ने के आसार बहुत ज्यादा हो जाते हैं।वहीं बैली फैट महज थोड़ी सी चर्बी नहीं है। बल्कि यह कई खतरनाक बीमारियों को पैदा करने के लिए भी जिम्मेदार मानी जाती है, जैसे डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और सांस से जुड़ी बीमारियां आदि। वहीं आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार के मुताबिक बैली फैट हार्मोन इंबैलेंस, खराब मेटाबॉलिज्म, जेनेटिक और खराब जीवन शैली का प्रमाण भी है। राहत की बात यह है कि बैली फैट को आसानी से और सही तरीके से घटाया जा सकता है और खुद को इन जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सकता है। आइए जानते हैं डॉक्टर दीक्षा से ही ऐसे 5 तरीके जिनके जरिए बैली फैट को आसानी से बर्न किया जा सकता है। 🔗 See Details