( 2 Sep, 2015) भाषाएं Published By : upscgk.com भाषाएंहिन्दी, मध्यप्रदेश की आधिकारिक भाषा है, जो सबसे व्यापक रूप में बोली जाती है और आसानी से राज्य के दूरस्थ हिस्सों में भी समझी जाती है। प्रमुख कस्बों और शहरों में बड़ी संख्या में रहनेवाले तथा व्यापार वर्ग के लोगों के लिए अंग्रेजी, दूसरी महत्त्वपूर्ण भाषा है। व्यापक रूप से आतिथ्य और सेवा उद्योग में लगे लोग इस भाषा का प्रयोग करते है। दुकानों और कार्यालयों के साइनबोर्ड समेत कई महत्त्वपूर्ण स्थानो पर हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओ के शब्दों का प्रयोग किया जाता है। मालवी, बुंदेली, बघेली, निमरी यह आमतौर पर बोली जानेवाली क्षेत्रीय बोलियों हैं। कई बोलियों में बाते की जाती हैं|