( 2 Sep, 2015) मध्यप्रदेश की ताकत Published By : upscgk.com मध्यप्रदेश की ताकत मध्यप्रदेश दूसरा सबसे बड़ा भारतीय राज्य है, जो देश के 9.5 फ़ीसदी हिस्से तक फैला हुआ है। भौगोलिक दृष्टि से यह देश में केन्द्रीय स्थान रखता है। कुदरती संसाधनों से भरपूर इस राज्य में खेती के लिए उपजाऊ ज़मीन और अनुकूल मौसम है। हाल के वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था में काफी बदलाव आए हैं। औद्योगिक क्षेत्र में निवेश की दिशा और दशा अब सरकार के अलावा खुले बाज़ार तय करने लगे हैं। मध्यप्रदेश में निवेशकों के पास प्रोजेक्ट लोकेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर, इंसेंटिव और अन्य सुविधाओं के रूप में बेहतर विकल्प मौजूद हैं। राज्य के औद्योगीकरण के लिए राज्य सरकार ने कारोबार को प्रोत्साहित करने वाली नीतियों को अपनाया है। मध्यप्रदेश में उद्योग को प्राकृतिक संसाधनों से बल मिलता है। चूना पत्थर, सोया, सूत, कच्चा लोहा आदि के रूप में इस राज्य को भारी मात्रा में प्रकृति का वरदान मिला है। कपड़ा, सीमेंट, स्टील, सोया प्रोसेसिंग, ऑप्टिकल फाइबर के क्षेत्रों में यहां उद्योगों को मजबूत आधार मिला हुआ है। भेल, नेशनल फर्टिलाइजर लि., सिक्युरिटी पेपर मिल, होशंगाबाद, करेंसी प्रिटिंग प्रेस, देवास, अल्कालॉयड, ऑर्डनेंस फैक्ट्री, गन कैरिज फैक्ट्री जबलपुर, नेपा मिल्स जैसी कई बड़ी सरकारी कंपनियां इसी राज्य में हैं। किसी भी राज्य के विकास में कनेक्टीविटी की अहम भूमिका होती है और कनेक्टीविटी इस राज्य की ताकत है। देश के कई बड़े शहरों और बाज़ारों से मध्यप्रदेश जुड़ा हुआ है। प्राकृतिक संसाधनों के साथ-साथ समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, शानदार जीवनशैली, मजबूत औद्योगिक आधार, शांति प्रिय जनता और निवेशकों को अपनी ओर खींचती सरकार मध्यप्रदेश की खासियत है।