( 26 Aug, 2015) स्वतंत्रता आंदोलन - प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण Published By : upscgk.com 1. हिन्दुस्तान रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य किस षड्यंत्र में शामिल थे? उत्तर : काकोरी ट्रेन डकैत षड्यंत्र (आरआरसी दक्षिण पूर्व रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा-14) 2. भारत में सन् 1916 में कितने होम रूल संघों की स्थापना की गई थी? उत्तर : दो (दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड पीजीटी परीक्षा-14) 3. कौन-सा आंदोलन खिलाफत आंदोलन के साथ शुरू किया गया था? उत्तर : असहयोग आंदोलन (आरआरसी दक्षिण पूर्व रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा-14) 4. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1929 के ऐतिहासिक लाहौर अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी? उत्तर : जवाहरलाल नेहरू (भारतीय डाक विभाग पोस्टमैन/मेलगार्ड परीक्षा-15) 5. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले मुस्लिम अध्यक्ष कौन थे? उत्तर : बदरूद्दीन तैयबजी (आरआरसी दक्षिण पूर्व रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा-14)